फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने सीखे रॉक क्लाइमबिंग और मंकी क्रॉलिंग के गुर

विज्ञापन
रॉक क्लाइंबिंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विकासनगर। नेशनल एडवेंचर क्लब ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बाड़वाला यमुना पुल में आयोजित छह दिवसीय साहसिक खेल शिविर के चौथे दिन युवाओं ने रॉक क्लाइमबिंग और मंकी क्रॉलिंग के गुर सीखे। राष्ट्रीय साहसिक महोत्सव के तहत आयोजित इस शिविर में गुजरात, उड़िसा, हरियाणा, दिल्ली, गोवा और पश्चिम बंगाल के 50 युवा प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्लब के संयोजक धर्मेंद्र सिंह और सहयोगी राम किशन ने बताया कि छह दिनों तक चलने वाले इस शिविर के दौरान युवाओं को रॉक क्लाइमबिंग, मंकी करोलिंग, ट्रस्ट फॉल, रीवर क्रॉसिंग, पैरा ग्लाइडिंग और रीवर राफ्टिंग जैसे साहसिक खेलों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षक अनिल चौधरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य न सिर्फ युवाओं को साहसिक खेलों के प्रति आकर्षित करना है बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देना है। क्षेत्र में साहसिक खेलों और पर्यटन विकास की खासा संभावनाएं हैं। क्षेत्र को साहसिक खेलों के क्षेत्र में विकसित कर स्थानीय युवाओं को भी रोजगार प्रदान किया जा सकता है।
विज्ञापन

युवा प्रतिभागी अनिल चौधरी के साथ ही अमित शर्मा, मेघराज पंवार और हन्नान अशर्फी के नेतृत्व में खेलों का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। इस मौके पर ग्रुप लीडर परमार, डॉ. प्रनीत, तेजस्वनी, सोमिया दीप, हेमंत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें