जिससे दर्जन भर ट्रेनें रुक गईं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नई दिल्ली-देहरादून जन शताब्दी एक्सप्रेस को रायवाला में रोकना पड़ा। बाद में हरिद्वार से डीजल इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन तीन घंटे की देरी से देहरादून पहुंची।
हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस, हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर, देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस, देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर, चंदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर, देहरादून-अमृतसर जैसी गाड़ियों का संचालन भी प्रभावित हुआ।
देहरादून रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी को तीन घंटे की देरी से रवाना किया गया। जबकि देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस को रोक लिया गया।
समाचार लिखे जाने तक रायवाला-कासरो के बीच टूटी ओएचई लाइन की मरम्मत का काम जारी था। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने या ठप होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।