फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: कांग्रेस की टूटी उम्मीद, रोड शो के लिए अब उत्तराखंड नहीं आएंगी प्रियंका गांधी

Mon, 08 Apr 2019 10:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को प्रियंका वाड्रा के रोड शो की कांग्रेस की उम्मीद टूट गई है। देहरादून और हल्द्वानी के लिए प्रियंका के कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने पूरा जोर लगाया हुआ था, लेकिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इसमें असमर्थता जाहिर कर दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का भी उत्तराखंड में कोई कार्यक्रम नहीं लग पाया है। हालांकि वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया का जरूर हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में मंगलवार को कार्यक्रम तय हुआ है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, लेकिन बहुत कम स्टार प्रचार पूरे चुनाव अभियान में उत्तराखंड में आ सके। कांग्रेस के लिए सुकून राहुल गांधी की तीन जगह जनसभा के चलते रहा।

हालांकि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की सभाओं से भी प्रचार को रफ्तार मिली। इन स्थितियों के बीच, नैनीताल सीट पर कांग्रेस का कोई स्टार प्रचारक नहीं पहुंच पाया।

यहां पर राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की ओर से प्रियंका के दो जगह रोड शो के कार्यक्रम मांगे गए थे। प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत के अनुसार, प्रियंका के कार्यक्रम नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें