हल्द्वानी स्थित काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच का स्प्रिंग टूट गया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली को जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 12039 के सी2 कोच का स्प्रिंग टूट गया था।
विज्ञापन
जिसके बाद उक्त कोच को ट्रेन से हटाया गया। इस कारण 78 यात्रियों के टिकट रद्द करने पड़े। काठगोदाम से शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर बाद तीन बजकर 35 मिनट पर रवाना हुई।