पांच मई को दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश के लिए मामला हरिद्वार ट्रांसफर कर दिया था। एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने हाईप्रोफाइल मामले की जांच महिला हेल्पलाइन की प्रभारी मीना आर्या को सौंपी थी। लॉकडाउन के दौरान कुछ दिनों से सुस्त पड़ती जांच में अब तेजी दिख रही है।
बृहस्पतिवार को जांच अधिकारी मीना आर्या की अगुवाई में एक टीम ने दिल्ली में डेरा डाल लिया। विवेचक ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि प्रकरण में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। साथ ही पीड़िता को कोर्ट में पेश करने के लिए जल्द ही तारीख तय कर ली जाएगी।