फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिकुंज दुष्कर्म प्रकरण: पुलिस ने आरोपी डॉ. प्रणव पंड्या से करीब डेढ़ घंटे तक की पूछताछ

Sun, 31 May 2020 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की युवती से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर शनिवार देर रात हरिद्वार पुलिस शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या से पूछताछ करने पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में करीब डेढ़ घंटे उनसे पूछताछ की।

विज्ञापन


पांच मई को छत्तीसगढ़ की युवती ने डॉ. पंड्या पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया था। उनकी पत्नी पर भी पीड़िता को मुंह बंद रखने के लिए धमकाने का केस दर्ज है। घटना वर्ष 2010 में हरिद्वार के शांतिकुंज की है, उस दौरान पीड़िता नाबालिग थी। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश के लिए मामला हरिद्वार भेजा था।

शनिवार देर रात जांच अधिकारी मीना आर्या की अगुवाई में एक पुलिस टीम शांतिकुंज कैंपस पहुंची और डॉ. पंड्या से करीब डेढ़ घंटे पूछताछ करने के बाद लौट आई। एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रकरण की तफ्तीश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें