फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'परिवार नियोजन की नीति सबके लिए समान हो'

Fri, 14 Mar 2014 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारिका पीठ के शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि भारत धर्म गुरु था, है और हमेशा रहेगा।
विज्ञापन


शंकराचार्य ने कहा कि परिवार नियोजन की नीति सबके लिए सामान न होने के कारण आने वाले दस वर्षों में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि हिंदू अपनी संस्कृति से विरत हो रहे हैं।

पढ़ें, इस शर्मनाक करतूत से रुड़की में फिर हो सकता था बवाल

द्वारिका पीठ के शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज बृहस्पतिवार को लालकुआं से हरिद्वार जाते समय श्रीरामलीला कमेटी के आग्रह पर रामलीला मैदान पहुंचे।

यहां कमेटी अध्यक्ष विष्णु प्रकाश अग्रवाल, प्रधान प्रबंधक महेश चंद्र अग्रवाल, उद्योगपति योगेश जिंदल, डीपी जुयाल, मेयर ऊषा चौधरी, आकाश गर्ग ने पुष्प वर्षा से शंकराचार्य का स्वागत किया।
विज्ञापन


पढ़ें, मासूम की अस्मत लूटने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

विष्णु प्रकाश अग्रवाल ने कमेटी की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान शंकराचार्य ने कहा कि धर्म जीवन जीने की कला है।

हिंदू धर्म दुनिया में सबसे प्राचीन है लेकिन अब इस संस्कृति में दोहरापन आ रहा है जो कि चिंता का विषय है। हिंदू धर्म कमजोर पड़ने से गौ और गायत्री खतरे में पड़ गए हैं।

इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह गए
प्रवचन के बाद पत्रकारों से बातचीत में शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने प्रत्यक्ष रूप से किसी भी राजनीतिक दल या नेता को सीधे समर्थन करने की बात तो नहीं की लेकिन इशारों-इशारों में काफी कुछ कह गए।

पढ़ें, लोकसभा चुनावः नैनीताल में कांग्रेस का सूपड़ा 'साफ'

शंकराचार्य ने कहा कि वह चुनाव में उसे जिताने की बात करेंगे जो हिंदुत्व और हिंदू धर्म की रक्षा की बात करेगा। हिंदू हित की बात करने वाले के पक्ष में हिंदुओं को मतदान करना चाहिए।

पढ़ें, इस सीट से अपने सपूत को चुनाव लड़ाएंगे एनडी तिवारी!

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण करना भूल गई जबकि गांधी जी के अनुयायी कहलाने वाले ही उनकी सदाचार की सीख भूल गए हैं।
विज्ञापन


प्रवचन पर मांगी रिपोर्ट
परगना मजिस्ट्रेट डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि शंकराचार्य के काशीपुर में प्रवचन कार्यक्रम की प्रशासन/रिटर्निंग अधिकारी से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इस संबंध में आयोग द्वारा गठित समिति से रिपोर्ट मांगी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें