फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर पर अध्यादेश पास कराए केंद्र सरकार : शंकराचार्य 

Fri, 30 Nov 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में प्रवचन करते शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज। - फोटो : amar ujala file photo
विज्ञापन

ज्योतिष पीठ बद्रिका आश्रम के शंकराचार्य श्री स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण जरूरी है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार को देश की गतिविधियों को देखते हुए शीतकालीन सत्र बुलाकर अध्यादेश पास कराना चाहिए, जो लोकसभा और राज्य सभा के संयुक्त सत्र में बहुमत से पास हो जाएगा। इसी में भारत सरकार का भी हित है। 

नीलियम कॉलोनी स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में अपने शिष्य दंडी स्वामी शंकरानंद गिरी के आमंत्रण पर ज्योतिष मठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य श्री स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती प्रयाग से यहां आए हैं।

विज्ञापन

शंकराचार्य ने बताया कि वह श्रीराम कार्य सेवा समिति के अध्यक्ष और श्रीराम जानकी न्यास के सदस्य भी हैं। वह अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनाने के पक्षधर हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान की सभा में हनुमानजी को दलित अवतार कहा था। इस बारे में शंकराचार्य ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। 

शंकराचार्य का कहना था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री विचारशील हैं। यह उनका (योगी आदित्यनाथ) चिंतन है। वैसे हनुमानजी उपदेव योनि अर्थात गंधर्व योनि के हैं। शंकराचार्य ने प्रयागराज के अलोपीबाग में आराधना महोत्सव (13 से 21 दिसंबर तक) का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में जयपुर के प्यारे मोहन रामायण गान का करेंगे। 
 
विज्ञापन

यहां श्रीमद्भागवत गीता का मूल पाठ शाम छह बजे से होगा। महाराष्ट्र के नाथ संप्रदाय से जुड़े जितेंद्र महाराज कथा का वाचन करेंगे। भागवत का मूल पाठ व्याकरण आचार्य रामकेर करेंगे। यहां दो विशिष्ट विद्वानों संत रामानुजाचार्य सहित दो लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में होने वाले अर्धकुंभ के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अच्छी व्यवस्था की है। सभी प्रक्रिया का पालन हो रहा है। 
     
शंकराचार्य ने श्रीकृष्ण लीला का आनंद लिया
शंकराचार्य श्री स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में नान्तिन बाबा आश्रम श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के चतुर्दश वार्षिकोत्सव  में आयोजित महोत्सव में श्री कृष्ण लीला का आनंद लिए। यहां मथुरा से आए कलाकारों ने भव्य रासलीला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें