फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग करदाताओं को दे रहा नई सुविधा, अब नहीं लगाने होंगे चक्कर

Fri, 30 Nov 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
income tax
विज्ञापन

आयकर विभाग का नोटिस अब ऑनलाइन मिलेगा। ऑनलाइन ही करदाता को उस नोटिस का जवाब भी देना होगा। आयकर विभाग ने ई-एसेसमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका मकसद करदाता को विभाग के चक्कर काटने से बचाना है।

विज्ञापन


मुख्य आयकर आयुक्त रजनी कांत गुप्ता ने बताया कि ई-एसेसमेंट के अलावा सीपी ग्राम रेड्रेसल सेवा भी केंद्र सरकार ने शुरू कर दी है। इस सेवा के तहत वेबसाइट पर करदाता शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। इसका निस्तारण आयकर विभाग को 30 दिन के भीतर करना होगा।
 

किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं करदाता

देहरादून में अभी तक 68 मामले सीपी ग्राम के तहत निस्तारित किए जा चुके हैं। कोई भी करदाता यहां अपनी किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करवा सकता है। दूसरी ओर, आयकर विभाग की ओर से ई-निवारण सेवा दी जा रही है। इसके तहत अभी तक 392 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। 

सीपी ग्राम पोर्टल पर यहां दर्ज कराएं शिकायत : www.pgportal.gov.in
विज्ञापन

आरडीटीएसी का गठन

उत्तराखंड में आयकर से जुड़े मामलों को और सरल बनाने के लिए रीजनल डायरेक्ट टैक्स एडवाइजरी कमेटी (आरडीटीएसी) का गठन किया है।

इसका मकसद समाज के हर वर्ग से आने वाले वित्तीय बजट संशोधन के लिए सुझाव प्राप्त करके प्रशासनिक और केंद्रीय स्तर पर प्रेषित करना है। बृहस्पतिवार को इसकी पहली बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ता, उद्योग जगत, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें