महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान पुणे के अध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा कि साईं बाबा को मुस्लिम बताकर हिंदू धर्म को विभाजित करने की प्रवृति खतरनाक है।
साईं बाबा सनातनी हिंदू ब्राह्मण थे। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा कि साईं बाबा जैसे ब्राह्मण को विवादित करने का प्रयत्न यदि धर्म क्षेत्र से किया गया तो आज की युवा पीढ़ी धर्म से दूरी बना सकती है।
उन्होंने कई ऐसे प्रमाण प्रस्तुत किए जो साईं बाबा को हिंदू साबित करते हैं। कहा कि शुक्ल यजुर्वेद की काण्व शाखा से आने वाले साईं बाबा का जन्म स्थान महाराष्ट्र के जिला परभणी, पाथरी गांव में आज भी मौजूद है। उनके जन्म स्थान पर भव्य साईं मंदिर खड़ा है।