फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन केंद्र में हुई शर्मनाक घटना, नई दिल्ली निदेशालय तक पहुंच गया वीडियो

Wed, 07 Mar 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

होली के अवसर पर जब देहरादून रंगों से सराबोर था, तब दूरदर्शन केंद्र में शर्मनाक घटना सामने आई। जिसका वीडियो  नई दिल्ली स्थित निदेशालय तक जा पहुंचा है।

विज्ञापन


देहरादून स्थित दूरदर्शन केंद्र में तीन प्रोडक्शन असिस्टेंट शराब पी रहे थे। इनका वीडियो वायरल होने के बाद तीनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नई दिल्ली निदेशालय को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

इस वीडियो में तीनों कर्मचारी एक ऑफिस में टेबल पर बैठे हैं। उस टेबल में तिरंगा झंडा लगा है और एक शराब की बोतल है। एक कर्मचारी टेबल में अपनी जगह बैठा है, जबकि एक दाएं और एक बाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगे के गलत इस्तेमाल और उसके अपमान से जोड़ा जा रहा मामला

doordarshan
दरवाजे के बाहर से चुपचाप यह वीडियो बनाया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद से दूरदर्शन केंद्र के अधिकारियों तक पहुंचा। इसके साथ ही ये वीडियो नई दिल्ली स्थित निदेशालय तक पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक तीनों वहां प्रोडक्शन असिस्टेंट हैं, जो कि अराजपत्रित पद हैं। इस तरह इस मामले को तिरंगे के गलत इस्तेमाल और उसके अपमान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

दूरदर्शन केंद्र देहरादून के हैड ऑफ दि ऑफिस एसएस गोयल का कहना है कि तीनों कर्मचारियों का शराब पीने का वीडियो उनके पास भी आया है। नई दिल्ली स्थित निदेशालय से इस मामले में कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें