देहरादून। बार एसोसिएशन देहरादून की ओर से आयोजित कैरम टूर्नामेंट में मंगलवार को युगल वर्ग का खिताब प्रेमनाथ यादव-विपिन शर्मा की जोड़ी ने अपने नाम किया। एकल वर्ग का खिताब शंभू प्रसाद ममगाईं ने कब्जाया।
विधि भवन में आयोजित टूर्नामेंट में युगल वर्ग का फाइनल मुकाबला प्रेमनाथ यादव-विपिन शर्मा की जोड़ी व राकेश रावत-कमल यादव की जोड़ी के बीच हुआ। इसमें प्रेमनाथ-कमल की जोड़ी ने 16-9, 24-11 अंकों से जीत दर्ज की। एकल वर्ग के फाइनल में शंभू प्रसाद ममगाईं व राकेश रावत के बीच भिड़ंत हुई। इसमें शंभू प्रसाद ने 12-21, 15-11, 19-17 से हराकर खिताब जीता। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार शर्मा, प्रतियोगिता संयोजक एसएस मेहरा, प्रदीप चौहान, काली प्रसाद भट्ट, विरेंद्र सिंह, सुरेश जोशी आदि उपस्थित रहे।