फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नोटबंदी के 50 दिनों का हिसाब दें PM मोदी

Sun, 12 Feb 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
shailja - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा है कि 70 साल का जवाब मांगने वाले मोदी पहले नोटबंदी के 50 दिनों का हिसाब दें। उन्होंने भाजपा पर नोटबंदी की आड़ में कालाधन ठिकाने लगाकर चुनाव प्रचार में पानी की तरह बहाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

            
मध्य हरिद्वार के एक होटल में पत्रकार वार्ता में कुमारी शैलजा ने मोदी के जन्म कुंडली वाले बयान पर कहा कि मोदी पब्लिक के बीच धमकी क्यों देते हैं। वह कुंडली खोलें, उन्हें किसने रोका है। शैलजा ने कहा कि कांग्रेस की जीत देखकर भाजपा की बौखलाहट भाषणों से साफ नजर आ रही है। कहा कि कांग्रेस को जुबान संभालने की नसीहत देने वाले मोदी पहले अपनी भाषा पर गौर करें।

मोदी संसद के अंदर और बाहर अपने पद की गरिमा को भी तार-तार करते रहे हैं। जुमला शब्द भी कांग्रेस के बजाय भाजपा की डिक्शनरी से सबके सामने आया। जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 15 लाख रुपये खातों में भेजने के वादे को जुमला बताकर अपनी ही पार्टी के प्रधानमंत्री पर लांछन लगाया।
विज्ञापन


कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा के पास सीएम के नाम पर चेहरा तक नहीं है। जबकि हमारे पास हरीश रावत के रूप में ऐसा नेतृत्व है जिसने ढाई साल में समग्र विकास कर लोगों के दिलों को जीता है। कहा कि पिछले साल चुनी हुई सरकार को उखाड़ने की साजिश के बाद से जनता इस मौके का इंतजार कर रही थी।
             
दावा किया कि उत्तराखंड सहित पंजाब, मणिपुर, गोवा में भाजपा के सफाये के साथ कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। पत्रकार वार्ता में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव त्यागी, महिला कांग्रेस नेत्री डा. संतोष चौहान, महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, लक्ष्मण सिंह पुंडीर, विभास मिश्रा, प्रदीप त्यागी, अंजू द्विवेदी, मनोज खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें