फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमलेबाजों के बहकावों में न आए, कांग्रेस को दें वोट : खुर्शीद 

Sat, 11 Feb 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
salman khurshid - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम खान ने रोड शो एवं जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। उन्होंने मतदाताओं को जुमलेबाजों की बातों से सावधान रहने को आगाह करते हुए कांग्रेस की नीतियों से रूबरू कराया।
विज्ञापन


शनिवार को केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद कांग्रेस प्रत्याशी एसपी सिंह इंजीनियर के समर्थन में हुए रोड शो में शामिल हुए। खुर्शीद ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से  सभी वर्ग के लोग आहत है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की गरिमा को भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को प्रदेश लूटने नहीं देगी। कहा कि कांग्रेस की नीतियों के नाम बदलकर विकास की बात करने वाली भाजपा को आगामी चुनाव में जनता करारा जवाब देगी।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मत से जिताने की अपील की। पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम खान ने कहा कि कांग्रेस का विजन विकास का रहा है। कांग्रेस की नीतियों से सभी वर्ग का समान विकास हुआ। उन्होंने एसपी सिंह को जिताने का आह्वान किया। एसपी सिंह ने समस्त क्षेत्र के विकास का वादा करते हुए वोट मांगे।
विज्ञापन


रोड शो पीतपुर से शुरू होकर झीवरहेड़ी, गढ़ी,, संघीपुर, मुर्करपुर, रणसुरा, बुढाहेड़ी से होते हुए कासमपुर में समापन हुआ। इस मौके पर राव अखलाक, फरमूद अली, राव रिफाकत, गुरनाम सिंह, राजेंद्र चौधरी, महेश प्रताप राणा, प्रदीप चौहान, तेलूराम प्रधान, राव नोमन राणा, काजी फुरकान, सोमदत्त, शमशाद चेयरमैन, वीरेंद्र सैनी, मीर हसन आदि शामिल हुए। 

देश में समाज को तोडने का काम करती है भाजपा 
कलियर विधानसभा के गांव रहमतपुर में एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अथिति पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद स्टार प्रचारक के रुप में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा का काम समाज को तोडना है। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद ने कहा कि भाजपा ने जनता को फिरको में बांटने का काम किया है। भाजपा का काम समाज को तोडना है। सभी धर्म के इंसानों का खून एक जैसा है।

सभी धर्मों के लोगों को मिलजुलकर रहना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर वार करते हुए कहा कि भाजपा ने कहा था कि अपने अच्छे दिन आने वाले है। लेकिन गरीब जनता, छोटे कारोबारी, किसानों के तो अच्छे दिन नहीं आए। उल्टा नोटबंदी कर जनता को 50 दिन लाइन में खड़ा किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री झूठा वादा कर कहा कि जनता को 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे। मोदी जी कहते हैं कि कालाधन खत्म हो गया। लेकिन कोई नहीं बता रहा कि कालाधन कहां है।

उन्होंने  हरिद्वार में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कांग्रेस की जन्मपत्री होने की बात का जवाब देते हुए कहा कि इस बार देश की जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने ही विकास की गंगा बहाई है। कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अहमद ने कहा कि उन्होंने विधानसभा कलियर में समग्र विकास किया है और विकास के नाम पर ही जनता के बीच पहुचकर वोट मांग रहे हैं।

सभा में मौजूद सभी वक्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। इस मौके पर पूर्व मंत्री असलम खान, हज कमेटी अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद, हाजी सईद हसन, प्रधान पदम, राव शकील, मोलाना नसीर मलिक, मुकेश, सोमप्रकाश गुप्ता, मीरहसन, शमशाद चेयरमैन, लोकेश, ऋषिपाल, हाजी मंगता, सुभाष, आनंद गिरी एवं इकबाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें