देहरादून। बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा मंगलवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। उन्होंने दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास महाराज से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान महाराज ने महिम से कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में क्रिकेट प्रोत्साहन के लिए गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। इस दिशा में एसजीआरआर भी बीसीसीआई की मदद करने को तैयार है।
महिम वर्मा ने देवेंद्र दास महाराज के साथ क्रिकेट के विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान महाराज ने कहा कि कॉलेज व विवि समेत स्थानीय स्तर के टूर्नामेंटों में एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं उभरकर सामने आती हैं, लेकिन इन्हें निखारने के लिए फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में क्रिकेट को प्रोत्साहन देने की जरूरत बताई। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में भी क्रिकेट के सुविधा संपन्न स्टेडियम बनाए जाने चाहिए, ताकि वहां भी क्रिकेट के प्रति उत्साह बना रहे। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में स्टेडियम निर्माण में एसजीआरआर की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।