डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में एसजीआरआर बिंदाल ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। जबकि, डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर दूसरे और रामप्यारी इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, कला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज, करनपुर के आशीष, जूनियर वर्ग में मंगला देवी इंटर कॉलेज की स्वीटी ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ रिटायर्ड आईजी एसएस कोठियाल ने किया। वाद-विवाद में सात जबकि, कला प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। कला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में इंडियन कैंब्रिज के सुशील ने दूसरा और गुरुराम राय की देवांगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में गुरुराम राय की साक्षी दूसरे और डीएवी इंटर कॉलेज की मनीषा तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली में आरती और अंजू प्रथम, कैफ, सानिया दूसरे और सानिया, सोनिया तीसरे स्थान पर रहीं। मेंहदी में रिया प्रथम, खुशी दूसरे और जायरा तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में यज्ञ भूषण, डॉ. सुमंगल, डॉ. अनुपमा, डॉ. ओपी खरे, डॉ. मोनिका भटनागर और डॉ. हरिओम मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. अंजू तिवारी, बबीता मल्हान, डॉ. बबीता सहोत्रा, नीमा पंत आदि मौजूद रहे।