फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मियों पर बयान दर्ज कराने गई पीड़िता संग दुराचार का आरोप, युवती ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

Tue, 27 Nov 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

एक युवती ने सिडकुल पुलिस के दो कांस्टेबलों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि हरिद्वार पुलिस के आला अफसर भी उसकी शिकायत पर सुनवाई करने की बजाय पुलिसकर्मियों को संरक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन


 इधर, एसओ सिडकुल देवराज शर्मा ने आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। सोमवार को प्रेस क्लब में खुद को पीड़िता बता रही युवती ने सिडकुल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। बकौल युवती  उसने जून माह में एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोप है कि उसी जांच के सिलसिले में उसकी मुलाकात एक दारोगा से हुई। दारोगा ने उसे एक दिन पुलिस लाइन के पास बयान लेने की बात कहकर बुलाया। आरोप है कि दारोगा के साथ मौजूद रहे दो कांस्टेबल ने जबरन झाड़ियों में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तब से वह पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है। इधर, एसओ सिडकुल देवराज शर्मा ने बताया कि युवती के आरोप निराधार है।

युवती ने जिस युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था, उसी को क्लीन चिट देते हुए कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। अब युवती मुकदमे की फिर से जांच करने का दबाव बना रही है। सिपाहियों पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत हैं। वहीं एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में यह मामला आया है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें