फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म: आम भरवाने के बहाने महिला को बाग में ले गए, फिर लूट ली अस्मत, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 05 Jul 2022 05:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पीड़िता ने बताया कि मजदूूरी तय करने पर एक बाइक पर वाजिद और अब्दुल सत्तार बैठ गए और दूसरी बाइक पर पीरू ने उसे अपने साथ बैठाया। इसके बाद वह जंगल में ले गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला को बाग में आम भरवाने के नाम पर ले जाकर तीन आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिडकुल थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने शिकायत देकर बताया कि वह तीन जुलाई को मजदूरी करने के लिए डैंसो चौक से औरंगाबाद में एक किसान के आम के बाग में आम भरवाने के लिए गई थी।

विज्ञापन


काम खत्म होने के बाद जब वह घर की तरफ जा रही थी तो बाग के बाहर हजाराग्रंट गांव निवासी पीरू, अब्दुल व वाजिद मिले। महिला से कहा कि उनके बाग में भी आम भरवाने हैं। जिसके बदले में 500 रुपये मजदूरी की बात कहीं थी। पीड़िता ने बताया कि मजदूूरी तय करने पर एक बाइक पर वाजिद और अब्दुल सत्तार बैठ गए और दूसरी बाइक पर पीरू ने उसे बैठाया। इसके बाद वह जंगल में ले गए।

ये भी पढ़ें...तो कहां गया वीर: निगलने के शक में लोगों ने कर दी बेकसूर की हत्या, एक्सरे में मगरमच्छ के पेट में भी नहीं दिखा बच्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें