फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: मंगेतर संग घर जा रही थी युवती, सिरफिरे आशिक ने सरेआम की घिनौनी हरकत, लड़की का भाई भी निकला धोखेबाज

Wed, 27 Sep 2023 01:32 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शादी का झांसा देकर युवक युवती से कई बार दुष्कर्म करता रहा। युवती उससे रिश्ता आगे बढ़ाने की बात करती रही, लेकिन युवक पीछा छुड़ाता रहा। अब जब युवती का रिश्ता कहीं और तय हो गया तो युवक ने अपनी घिनौनी हरकतें शुरू कर दी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इन्हें दिखाकर वह बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि जब युवती का रिश्ता हो गया तो युवक ने मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


यही नहीं युवती को बहन मानने वाले युवक ने भी उसे धोखा दिया। हर बार समझौते की बात कहते हुए वह आरोपी के पास उसे अकेला छोड़ देता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत की है। बताया कि उसके घर पर मेरठ निवासी राहुल का आना-जाना था। उसने शादी की बात कहकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।

मंगेतर को दी जान से मारने की धमकी
इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने चोरी से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसका जब उसने विरोध किया तो राहुल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एक दिन युवती अपने मंगेतर के साथ घर जा रही थी। युवक ने दोनों का रास्ता रोक लिया और मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी। उसने अश्लील वीडियो भी मंगेतर को दिखा दी।

ये भी पढ़ें...दुस्साहस: युवक ने महिला पर फेंका लाल रंग का तरल पदार्थ, बोला-साथ नहीं चलोगी तो तेजाब भी है मेरे पास

इसके बाद उसने अपने मुंह बोले भाई गौरा को यह सब बातें बताईं। गौरा ने कहा कि वह उनका समझौता करा देगा। एक दिन गौरा ने युवती को राहुल से मिलने के लिए बुलाया। लेकिन, गौरा वहां नहीं था। केवल राहुल ही मौजूद था। उसने वहां भी जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। एक नहीं बल्कि कई बार गौरा ने इसी तरह धोखा दिया। एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि राहुल और गौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें