फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: माता के जागरण से लौट रही नाबालिग से युवक ने जंगल लेजाकर किया दुष्कर्म

Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के जसपुर में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। क्षेत्र के एक गांव में देवी जागरण से लौट रही किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


नगर के निकटवर्ती गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार की रात गांव में ही उसके घर के पास देवी जागरण हो रहा था। उसकी नाबालिग बेटी भी जागरण में गई थी।

बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे जब उसकी बेटी घर लौट रही थी तो ग्राम ध्यान नगर निवासी राजकुमार उसे अगवा कर जंगल में ले गया। वहां उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने पर वह उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


युवक को भागते हुए उसकी छोटी बेटी ने देख लिया। आरोप लगाया कि पीड़ित ग्रामीण जब आरोपी के घर शिकायत करने के लिए गया तो उसके परिजन मारपीट पर आमादा हो गए। 

कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया कि युवक के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 7/8 में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जन्मतिथि के मुताबिक पीड़िता के बालिग होने में अभी तीन दिन कम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें