फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: पार्टी देने के बहाने एलएलबी की छात्रा को खिलाया नशीला पदार्थ, फिर किया दुष्कर्म

Thu, 29 Aug 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में नशीला पदार्थ खिलाकर एक सीनियर छात्र ने एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता की शिकायत पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात आरोपी छात्र को दबोच लिया है। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजस्थान की इस छात्रा ने एक माह पहले देहरादून के एक निजी संस्थान में एडमीशन लिया था। पास के फ्लैट में रहते हुए सीनियर छात्र से इसकी दोस्ती हो गई। आरोप है 26 अगस्त की रात सीनियर छात्र ने अपने कमरे में पार्टी देने के बहाने उसे बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर डाला।

Trending Videos
विज्ञापन

होश में आने पर छात्रा का इसका अहसास हुआ। पीड़ित की सूचना पर राजस्थान से परिजन दून पहुंचे। उसके बाद पीड़िता के पिता ने प्रेमनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि पीड़िता नाबालिग हैं। जिसकी वजह से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। देर रात पुलिस ने आरोपी छात्र को दबोच लिया है। आरोपी छात्र बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें