एसपी प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर अस्कोट थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के चार घंटे के भीतर आरोपी को चर्मा पुल के पास से पकड़ लिया गया। मेडिकल में भी पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
आरोपी को पकड़ने वाली टीम में डीडीहाट थाने की एसआई मीनाक्षी रौतेला, मनोज कुमार, जगत सिंह, संजीत राणा, अर्चना रौंकली शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पहले सेना में था। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने पर उसे घर भेज दिया गया। वह नशे का भी आदी है।