फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म, दादी ने दी तहरीर

Wed, 11 Dec 2019 11:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी दादी को घटना की जानकारी दी और दादी ने एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


क्षेत्र निवासी वृद्धा ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि सोमवार शाम करीब सात बजे वह घर पर आई तो उसकी नौ साल की पोती रो रही थी। उसने पोती से रोने का कारण पूछा तो बताया कि श्मशान घाट क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति उसे अपने साथ बहलाकर ले गया था। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने श्मशान घाट स्थित मंदिर के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष से संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें