फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर पुलिस ढूंढती रही, उधर फरार चल रहे गैंगरेप के आरोपी पहुंच गए तिरुपति बालाजी

Thu, 04 Oct 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरार चल रहे गैंगरेप के दोनों आरोपी शिवांश और मंगलम बालाजी के दर्शन करने पहुंच गए।

विज्ञापन


यह खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने दोनों के घर दबिश दी। हालांकि परिजनों ने उन्हें जल्द पुलिस के समक्ष पेश करने का आश्वासन दिया है। उधर, पुलिस ने बपीड़िता का अदालत में कलमबंद बयान दर्ज कराया है।

दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए बुधवार को पुलिस सक्रिय हुई। दबिश देकर उनके परिजनों को थाने में बुलाया।

Trending Videos

दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं पुलिस की टीमें

पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि वे तिरुपति बालाजी का दर्शन करने के लिए गए हैं। जल्द घर लौट आएंगे। इधर पुलिस की टीमें दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

सर्विलांस से पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने भी इस मामले में कोतवाल विक्रम सिंह राठौड़ से प्रगति के बारे में जानकारी ली।

कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि गैंगरेप की पीड़िता का बुधवार अदालत में धारा 164 के तहत कदमबंद बयान दर्ज कराया गया है। उसने प्राथमिकी में दर्ज तथ्यों का कितना समर्थन किया है। इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

ये है मामला

एक चर्चित हत्याकांड के बाद वायरल हुए वीडियो मामले में युवती ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने इस मामले में एमबीपीजी कॉलेज के छात्र अमित रावत, कारोबारी के बेटे शिवांश और जेल कर्मचारी के बेटे मंगलम शर्मा के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने अमित रावत को मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया। अभी शिवांश और मंगलम फरार चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें