फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता पर लगा दुराचार का आरोप, महिला ने दर्ज कराई एफआईआर

Wed, 03 Oct 2018 08:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

उत्तराखंड से गहरा ताल्लुक रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश को दुराचार के एक मामले में आरोपी बनाया गया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता  में दर्ज एफआईआर के मामले में शिवप्रकाश को अग्रिम जमानत भी मिलने की बात की जा रही है। भाजपा ने इस एफआईआर को टीएमसी (तृणमूरल कांग्रेस) सरकार की काली करतूत बताया है।

विज्ञापन


कोलकाता के बहेला थाने में एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है कि उसे एक होटल में बुलाया गया। वहां मौजूद शिवप्रकाश और सुब्रत चटर्जी ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की।

इसी बीच वहां पहुंचे एक अन्य नेता अमलेंदु उपाध्याय ने उसे बचाया। लेकिन बाद में उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया और गर्भपात भी कराया गया। इस मामले में कोलकाता पुलिस अमलेंदु को गिरफ्तार भी कर चुकी है।  शिवप्रकाश उत्तराखंड में प्रांत प्रचारक भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा पंचायत चुनाव में दूसरे नंबर पर रही

इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि इन बड़े नेताओं की वजह से बंगाल में भाजपा पंचायत चुनाव में दूसरे नंबर पर रही है। इससे वहां की सरकार बौखला गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कराई जा रहा है और हत्या में विफल रहने पर शर्मनाक तरीके से झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

मुकदमा झूठा होने की वजह से ही शिवप्रकाश को तत्काल अग्रिम जमानत मिल चुकी है। भट्ट ने कहा कि भाजपा ऐसी घिनौनी हरकतों से घबराने वाली नहीं है। इस मामले में सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने इस मामले में प्रदेश भाजपा के महामंत्री (संगठन) संजय कुमार से बात करने को कहा। कई बार कोशिशों के बाद भी संजय से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें