फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी कांड: चांदना की गिरफ्तारी से देश के कई शहरों में मच सकती है ‘हलचल’, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

Wed, 03 Oct 2018 08:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एसएसपी निवेदिता कुकरेती
विज्ञापन

किडनी रैकेट की एजेंट चांदना गुड़िया की गिरफ्तारी भले ही एक साल बाद हुई हो, मगर उससे हुई पूछताछ के बाद इस काले धंधे से जुड़े कई और लोग बेपर्दा हो सकते हैं।  माना जा रहा है कि पूछताछ में उसने जो बातें पुलिस को बताई हैं, उनसे दिल्ली, कोलकाता, मुंबई जैसे कई बड़े शहरों में बड़ी ‘हलचल’ मच सकती है।

विज्ञापन


उसने विभिन्न शहरों के कई ऐसे अस्पतालों के नाम बताए हैं, जहां उसके जैसे कई एजेंट सक्रिय रहते हैं। पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ के बाद इन शहरों की पुलिस से संपर्क करेगी।

किडनी रैकेट की एजेंट चांदना ने पुलिस को बताया कि वह किसी गैंग के सरगना को नहीं जानती है। गिरोह में शामिल लोगों के नाम भी उसे नहीं पता है। लेकिन, उन लोगों के नाम पता हैं जो उसके जैसे एजेंट हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चांदना ने बताया कि दिल्ली, कोलकाता, मुंबई जैसे बड़े शहरों के कई अस्पताल ऐसे हैं जहां इस तरह के एजेंट हर समय घूमते रहते हैं। वे ऐसे अमीर लोगों के संपर्क में रहते हैं, जिनका सप्ताह में एक या दो-तीन बार डायलेसिस होता है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

अन्य शहरों की पुलिस से संपर्क की तैयारी

इस प्रक्रिया से बचने के लिए वे अधिक से अधिक पैसा खर्च करने को भी तैयार रहते हैं। इन लोगों से सौदा तय होने के बाद एजेंट चांदना जैसी अन्य एजेंटों से संपर्क साधते हैं। इसके बाद चांदना होटलों के आसपास, शहर के चौराहों पर भिखारियों आदि से संपर्क करती थी और उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट वाले गिरोह के पास भेजती थी।

पुलिस सूत्रों की मानें तो चांदना से कुछ और लोगों के नाम भी पता चले हैं जो विभिन्न शहरों में सक्रिय हैं। पुलिस अब दिल्ली, मुंबई की पुलिस से भी संपर्क करने की तैयारी कर रही है। 

चांदना से पुलिस को बेहद खास जानकारियां मिली हैं। इन्हीं जानकारियों के आधार जांच आगे बढ़ा रही है। अभी मुख्य आरोपी का पुत्र भी इस मामले में फरार चल रहा है। वह जिन जगहों के नाम ले रही है और वहां के बारे में ठोस साक्ष्य मिलते हैं तो वहां की पुलिस से भी संपर्क कर मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जाएगा। 
-निवेदिता कुकरेती, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें