इसके बाद गौरव ने नाबालिग को अपने दोस्त विवेक निवासी थानाभवन के साथ दिल्ली वाली बस में बैठा दिया। किसी तरह नाबालिग विवेक के चंगुल बचकर शामली रेलवे स्टेशन पहुंची और जीआरपी को आपबीती बताई।
इसके बाद शामली जीआरपी ने नाबालिग को दून पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसएसआई राकेश साह ने बताया कि गौरव और विवेक के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और आपराधिक षडयंत्र के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष नाबालिग के बयान दर्ज कराए जाएंगे।