फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गंगा में सीधे नहीं जाने दिया जाएगा सीवर, 70 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की अब सघन निगरानी होगी

Sat, 08 Nov 2025 03:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

गंगा व सहायक नदियों में सीधे सीवर न जाए इसलिए इन पर लगे 70 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की अब सघन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
गंगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा व सहायक नदियों में सीधे सीवर नहीं जाएगा। इन पर लगे 70 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की अब सघन निगरानी होगी। इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे के तहत न केवल गंगा बल्कि उसकी सहायक नदियों व प्रदेश की अन्य नदियों पर में भी सीवेज रोकने के लिए एसटीपी लगाए गए।

विज्ञापन


अक्सर कई एसटीपी में खराबी या सीधे सीवेज नदियों में जाने की शिकायतें आती रहती हैं। पिछले दिनों भी हरिद्वार की एक नदी में नाले का पानी सीधे गिर रहा था। नाला टैप नहीं किया गया था, जिस पर विभाग को नोटिस जारी हुआ था।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश की सड़कों पर सुरक्षा का मूल्यांकन करेंगी नौ एजेंसियां, एक साल के लिए किया गया है पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


नमामि गंगे के कार्यक्रम निदेशक विशाल मिश्रा ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अब सभी एसटीपी की निरंतर निगरानी की जाएगी। इनके संचालन की जो मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनी हुई है, उसके तहत ही काम करना होगा। अगर कहीं लापरवाही मिली तो उस हिसाब से कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें