फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलों से निकल रहा सीवर वाला पानी

Fri, 15 Apr 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
घरों में पहुंच रहा सीवर का पानी। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
हरिद्वार बाईपास स्थित रोडवेज वर्कशॉप के आसपास के लोग इन दिनों घरों में बदबूदार पानी आने से परेशान हैं। सीवर मिला पानी घरों की टंकियों तक पहुंचने से उनमें गंदगी जमने लगी है। लोगों को साफ पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। पैसे खर्च कर टैंकरों से पानी मंगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के अधिकतर क्षेत्रों में यह दिक्कत है, क्योंकि यहां पाइप लाइन अंग्रेजों के जमाने की बिछी हुई हैं, जो पुरानी होने के कारण जगह-जगह टूट गई हैं। यह लीकेज लाइन अपने साथ कभी सीवर तो कभी नाली की गंदगी लेकर नलों तक पहुंचती है। कुछ इसी तरह की समस्या इन दिनों हरिद्वार बाईपास के लोग झेल रहे हैं।

शिकायत पर नहीं दिया ध्यान
क्षेत्रवासी गुरुमीत सिंह ने बताया कि एक माह से क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या हो रही है। पानी में बदबू बहुत ज्यादा है। जल संस्थान में कई बार शिकायत कर चुके हैं। विभाग से जेई आता है और लाइन चेक करने की बात कहकर चला जाता है। बावजूद अब तक लाइन सही नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जीत कौर ने कहा कि 71 साल की हो गई हूं, अब पानी ढोने का दम नहीं रहा। रोज सुबह डायरी खोलती हूं और जल संस्थान में फोन करती हूं। आश्वासन मिलता है लेकिन लाइन सही नहीं होती। कहा कि पैसे खर्च कर टैंकर मंगा रही हूं। अधिकारी बताएं आखिर कब तक यह बदबू वाला पानी घर में आएगा। 

इनका है कहना
कोई शिकायत मुझ तक नहीं पहुंची है, हो सकता है कि जेई से बात हुई है। यदि लोगों को इतनी परेशानी है तो इसे शीघ्र दूर किया जाएगा। तुरंत पाइप लाइन की मरम्मत कराई जाएगी। 
- एसके जैन, अधिशासी अभियंता जल संस्थान

यहां भी गंदे पानी की समस्या
चुक्खूवाला, खुड़बुड़ा, मन्नुगंज, डांडीपुर, धामावाला, करनपुर, डीएल रोड, अजबपुर, धर्मपुर, बंजारावाला, कारगी, ओल्ड डालनवाला, सेवक आश्रम रोड, नेमी रोड, माजरा, जीएमएस रोड आदि।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें