देहरादून में बिस्कुट खिलाने के बहाने कमरे में बुलाकर सेवादार ने बच्ची से शर्मनाक हरकत कर डाली।। पुलिस ने सेवादार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दिल्ली गैंग रेप की घटना के बाद संसोधित कानून की धाराओं के तहत दर्ज दून का यह संभवत: पहला मुकदमा है।
पढ़ें, शोर न मचाती महिला, तो न जाने क्या करता युवक
कमरे में ले जाकर छेड़छाड़
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सेवादार कुलदीप सिंह ने बिस्कुट खिलाने के बहाने नौ साल की बच्ची को अपने कमरे में बुलाया।
कुलदीप सिंह बच्ची को कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा, तभी वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को देखकर कुलदीप सिंह डर गया।
पढें, भारी पड़ी मस्ती, 'लड़की' पैसे न चुकाने पर भड़की
बताने पर जान से मारने की धमकी
आरोप है कि कुलदीप सिंह ने बच्ची को इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी बच्ची जब अपने घर पहुंची तो बच्ची की हालत देखकर परिजनों को संदेह हुआ।
परिजनों के पूछने पर बच्ची ने रोते-रोते पूरी घटना बताई। परिजनों की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने बाल लैंगिक निरोधक अधिनियम और छेड़छाड़ की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर सेवादार कुलदीप सिंह को जेल भेज दिया।
पढें, हैवान! कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरू
सात साल की सजा का प्रावधान
इस अधिनियम के तहत दून में दर्ज यह पहला मामला है। वरिष्ठ अधिवक्ता जेडी जैन ने बताया कि नए अधिनियम में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के किसी भी तरह के लैंगिक शोषण में कम से कम सात साल की सजा का प्रावधान किया गया है। ऐसे मामलों की सुनवाई भी सीधे सत्र न्यायालय में होगी।