फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चौबटिया में भारत-जापान का सातवां सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ मार्च तक चलेगा अभियान, दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को करेगा मजबूत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भारत और जापान के बीच सातवां संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्म गार्डियन इन दिनों चौबटिया, उत्तराखंड स्थित फॉरेन ट्रेनिंग केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। यह अभ्यास 9 मार्च 2026 तक चलेगा। जिसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाना और वैश्विक आतंकवाद जैसी साझा सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की क्षमता को मजबूत करना है।
जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक संयुक्त सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के 120-120 सैनिक भाग ले रहे हैं। जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स का दल 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों का प्रतिनिधित्व कर रहा है जबकि भारतीय सेना की ओर से लद्दाख स्काउट्स की टुकड़ी इसमें शामिल है। अभ्यास के पहले दिन एकीकरण और मार्गदर्शन गतिविधियों के साथ शुरुआत की गई। इसके बाद से संयुक्त प्रशिक्षण को तेज किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना, पारस्परिक समन्वय और वास्तविक फील्ड परिस्थितियों में समन्वित सामरिक अभ्यासों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यास की प्रमुख गतिविधियों में अस्थायी ऑपरेटिंग बेस की स्थापना, इंटेलिजेंस-सर्विलांस-रिकॉनिसेंस ग्रिड का निर्माण, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना, शत्रुतापूर्ण वातावरण में घेराबंदी और तलाशी अभियान, हेलिबोर्न ऑपरेशन एवं हाउस इंटरवेंशन ड्रिल का अभ्यास शामिल है। यह अभ्यास दोनों सेनाओं के सैनिकों के बीच आपसी मित्रता और सौहार्द को बढ़ावा दे रहा है। इसके साथ ही भारत-जापान रक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें