फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहस्त्रधारा पेयजल योजना को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएस की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में सहस्त्रधारा पेयजल योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल, एकेश्वर विकास खंड के तहत सतपुली बैराज के निर्माण (पुनरीक्षित) प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। नैनीताल के हल्द्वानी स्थित फायर स्टेशन में टाइप-द्वितीय, टाइप-तृतीय एवं टाइप-चतुर्थ श्रेणी के आवासों के निर्माण को मंजूरी दी गई। वहीं, देहरादून के डांडा लखौंड क्षेत्र में सहस्त्रधारा रोड पर शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन के निर्माण के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। नगर निगम रुद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण के कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन व्यवहारिक, मितव्ययी, पारदर्शी एवं गुणवत्ता-परक तरीके से किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी परियोजनाओं के कार्य तय समय पर तेजी से पूरे किए जाएं। बैठक में सचिव नितेश झा, शैलेश बगौली, एसए अदांकी, युगल किशोर पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें