फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर दर्शन करने जा रहा था परिवार, रास्ते में हो गया हादसा, सात साल के बच्चे ने गवां दी जान

Thu, 25 Apr 2019 11:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। नेपाल निवासी बालक अपने मामा की बेटी के साथ ब्यानधुरा मंदिर में दर्शन के लिए आ रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


बुधवार की रात नेपाल के कंचनपुर जिले के बड़ेपुर से सात वर्षीय वीरेन पुत्र दीपक सिंह राणा अपने मामा की बेटी चकरपुर के कुटरी निवासी फीरू सिंह की बेटी रोशनी राणा (22) के साथ ब्यानधुरा मंदिर के लिए स्कूटी संख्या यूके06एके 6044 से आ रहा था।

इस बीच चकरपुर कस्बे के पास टनकपुर हाइवे पर सरस्वती शिश मंदिर स्कूल के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा होते ही आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. अकलीम अहमद ने वीरेन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रोशनी को मामूली चोट होने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इधर, बताया गया कि रोशनी और वीरेन दोनों ने हेलमेट पहना था। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

परिवार संग जाने वाले थे ब्यानधुरा

रोशनी राणा मंगलवार को नेपाल में रहने वाली अपनी बुआ शकुंतला राणा के घर स्कूटी से गई थी। लौटते समय बुआ का बेटा वीरेन उसके साथ आया था। बृहस्पतिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द किया। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। 

सरकारी अस्पताल में रोशनी के पिता फिरू सिंह ने बताया कि उसकी बहन शकुंतला का बेटा वीरेन दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वीरेन के पिता राकेश सिंह राणा और परिवार के अन्य लोग बाइक से पीछे-पीछे आ रहे थे।

दोनों ही परिवार के लोगों का बृहस्पतिवार को ब्यानधुरा बाबा के मंदिर में जाने का कार्यक्रम था। अस्पताल में सुबह पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के पिता दीपक राणा और अन्य परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। दीपक राणा ने बताया कि वीरेन का इसी साल कक्षा एक में एडमिशन कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें