फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की हीलाहवाली करीब सात हजार उपभोक्ताओं पर पड़ रहा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी विभाग की हीलाहवाली शहर के करीब सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। संजय कॉलोनी में ट्यूबवेल के पास क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को विभाग दूसरे दिन भी ठीक नहीं कर पाया। लाइन क्षतिग्रस्त होने से बृहस्पतिवार को भी सर्वे चौक स्थित पानी का टैंक नहीं भर पाया। इससे पलटन बाजार, ईसी रोड, तहसील क्षेत्र, करनपुर में लोगों को पेयजल की दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी विभाग की ओर से बलवीर रोड, संजय कॉलोनी से आराघर होते हुए सर्वे चौक तक पेयजल की मेन लाइन बिछाई गई है। लाइन का काम इतने घटिया तरीके से किया गया है कि यह दर्जनों बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पिछले दो दिनों से संजय कॉलोनी में लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है जिससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लाइन क्षतिग्रस्त होने से सर्वे चौक स्थित पानी का टैंक नहीं भर पा रहा है जिससे शहरी क्षेत्र के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हैरत की बात यह है कि मामला संज्ञान में होने के बाद भी स्मार्ट सिटी विभाग चैन की नींद सोया हुआ है। लाइन ठीक करने की बात तो दूर मौका मुआयना तक नहीं किया गया। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उच्चाधिकारी भी स्मार्ट सिटी की इस हीलाहवाली पर आंखें मूंदे बैठे हैं। वहीं, जलसंस्थान के ईई आशीष भट्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल स्मार्ट सिटी विभाग को सूचना दे दी गई थी। लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है।
चंद्रबनी क्षेत्र में पेयजल किल्लत, डीएम को भेजा ज्ञापन
चंद्रबनी क्षेत्र के धारावाली, गोल मार्केट, पित्थूवाला खुर्द और कैलाशपुर में पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत बनी हुई है। स्थानीय पार्षद सुखबीर बुटोला कई बार पेयजल निगम से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अब उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजकर पेयजल निगम और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई दिनों से पानी की किल्लत है। कई जगह लाइन चोक है तो कई जगह लाइन लीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें