फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: रुड़की के भगवानपुर थाने में सात पुलिसकर्मियों को कोरोना, थाना सील

Thu, 30 Jul 2020 05:19 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में रुड़की क्षेत्र में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देर रात आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में भगवानपुर थाने के सात पुलिसकर्मी कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


सावधानी को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर भगवानपुर थाने को अगले आदेशों तक के लिए सील कर दिया गया है। भगवानपुर थाने का एक पुलिसकर्मी मंडावर पुलिस चौकी पर तैनात था, जिस कारण बॉर्डर पर स्थित यह पुलिस चौकी भी सील कर दी गई है।


अब काली नदी पुलिस चौकी से थाने का संचालन किया जाएगा। रुड़की क्षेत्र में अब तक 200 से ज्यादा कोरोना के मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 100 से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों की वजह से प्रशासन के अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना के मरीज मिलने के बाद क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ जाने के कारण पुलिस थाना तहसील का अधिकतर स्टाफ इन क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है।

जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित रखने और सामान्य कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें