फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अवैध खनन पर सात खनिज भंडारण सील, दो ट्रैक्टर और जेसीबी सीज

Sun, 09 Aug 2026 12:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून क्षेत्र में अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ खनन विभाग व पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एक ओर जहां खनन विभाग की टीम ने भारी अनियमितताओं के चलते सात उप-खनिज भंडारणों को सील कर दिया, वहीं पुलिस ने ढकरानी स्थित यमुना नदी में अवैध खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टरनुमा जेसीबी (टमटम) को सीज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में संचालित हो रहे उप-खनिज भंडारणों में अवैध खनन सामग्री जुटाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर जिला खान अधिकारी ऐश्वर्य शाह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान सात भंडारण संचालक मौके पर उप-खनिज से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

जिला खान अधिकारी ने बताया कि जरूरी दस्तावेज न मिलने पर इन सभी भंडारणों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है और इनके ई-रवन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं। फिलहाल टीम की ओर से सील किए गए उप-खनिज की नापतौल कराई जा रही है, जिसकी मात्रा का सटीक आकलन होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान में सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद भी शामिल रहे। उधर, विकासनगर पुलिस ने ढकरानी क्षेत्र में यमुना नदी के भीतर अवैध रूप से खनन कर रहे दो ट्रैक्टरों और एक जेसीबी (टमटम) को पकड़कर सीज करने की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें