फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: केवि की एक सीट के लिए सात बच्चों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। एक स्कूल की एक सीट के लिए करीब सात छात्रों ने आवेदन किया है। केवि संगठन देहरादून संभाग के 45 विद्यालयों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए कुल 12751 आवेदन आए हैं। संगठन की ओर से 19 अप्रैल को पहली सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

केवि में कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से सूची जारी की जाएगी। जिन बच्चों का नाम सूची में शामिल होगा उन्हें दाखिले के लिए बुलाया जाएगा। केवि संगठन देहरादून संभाग की उपायुक्त डॉ. सुकृति रैवानी ने बताया, एक स्कूल के एक वर्ग में कक्षा एक के लिए 40 सीटें तय की गई हैं। लॉटरी के माध्यम से नाम फाइनल करने के बाद सूची जारी की जाएगी। जिन भी विद्यालय में सीटें उपलब्ध होंगे उसके बाद ही दूसरी सूची जारी की जाएगी।
इस साल 14 सौ कम हुए आवेदन
बीते साल के मुकाबले इस बार कक्षा एक के लिए आवेदन में करीब 14 सौ की कमी आई है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 14153 बच्चों ने आवेदन किया था। जबकि इस साल यह आंकड़ा 12751 रहा। लोगों का कहना है इसकी मुख्य वजह इस साल केवि के पासिंग प्रतिशत में आई कमी है।
विज्ञापन

दाखिले के लिए ये दस्तावेज जरूरी

कक्षा एक में प्रवेश के लिए अभिभावकों को बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल), आय प्रमाणपत्र और मूल निवास प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें