फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बाप और बेटे की अलग रसोई तो माना जाएगा अलग-अलग परिवार, जनगणना का पहला चरण

Wed, 06 May 2026 12:16 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मकान गणना के बीच परिवार की गिनती को लेकर कई तरह के सवाल लोगों के मन में थे। निदेशक जनगणना ने बताया कि मकान में रहने वाले परिवार का आधार रसोई होगा।
 
विज्ञापन
2026 में कोड डायरेक्टरी से होगी जनगणना - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनगणना के पहले चरण में रसोई से ही तय होगा कि उस घर में कितने परिवार रहते हैं। अगर दो दोस्त एक साथ रहकर एक ही रसोई से खाना खाते हैं तो उन्हें एक परिवार के तौर पर गिना जाएगा। इसी तरह, जहां दादा-दादी साथ रह रहे हैं, उसे संयुक्त परिवार गिना जाएगा।

विज्ञापन


जनगणना निदेशालय की ओर से प्रदेशभर में पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण व मकान गणना का काम चल रहा है। 24 मई तक होने वाली मकान गणना के बीच परिवार की गिनती को लेकर कई तरह के सवाल लोगों के मन में थे। निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मकान में रहने वाले परिवार का आधार रसोई होगा।

अगर किसी घर में पति-पत्नी साथ रहकर एक ही रसोई से भोजन करते हैं। दो मित्र एक साथ एक रसोई से या नौकरानी अपने मालिक के परिवार के साथ रहती है तो उन सबको एक परिवार के तौर पर गिना जाएगा। कई परिवार ऐसे भी हैं, जहां एक ही घर में दो रसोई हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: भाजपा के आठ विधायकों की फंस सकती है तैयारी और उम्मीदवारी, पार्टी के दो सर्वे की कसौटी पर हुए फेल

लिहाजा उनको दो परिवार के तौर पर गिना जाएगा। कई घर ऐसे है, जिसमें माता-पिता, दो बेटों की अलग-अलग तीन रसोई होती है तो उनको तीन परिवार माना जाएगा। निदेशक जनगणना ने बताया कि प्रदेशभर में इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें