पिछले साल से घातक है इस बार का हमला
पिछले वर्ष राजाजी टाइगर रिजर्व समेत कई वेबसाइट पर एसईओ पॉइजनिंग अटैक हुआ था। आईटी विशेषज्ञों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया था। इस बार जो हमला हुआ है, वह एआई इनेबल्ड वायरस का है, जो कि एक बार सिस्टम में घुसने के बाद एआई के कारण ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: खतरनाक... दून का एक्यूआई पहुंचा 300 के करीब, दिल्ली जैसी हवा, दीपावली से भी ज्यादा प्रदूषण
क्या होता है एसईओ पॉइजनिंग अटैक
एसईओ (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन) पॉइजनिंग एक प्रकार का साइबर हमला है, जिसमें हमलावर सर्च इंजन रैंकिंग को गलत तरीके से प्रभावित करके अपने मैलिशस (हानिकारक) वेबसाइट्स को टॉप पर लाते हैं। इसका मकसद होता है यूजर्स को धोखे में रखकर उन वेबसाइट्स पर क्लिक करवाना। इससे यूजर्स मालवेयर डाउनलोड कर लेंगे या अपनी संवेदनशील जानकारी साझा कर दे देंगे।