फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harish Rawat on Strike: सड़कों की बदहाली से नाराज हरीश रावत, नेशनल हाईवे पर दिया धरना

Thu, 26 May 2022 05:23 PM IST
Vikas Kumar एएनआई, हल्द्वानी

सार

हरीश रावत लालकुआं की ओर से आ रहे थे, जैसे ही वह बरेली रोड पहुंचे तो अपनी कार से उतरकर बीच सड़क पर जा बैठे।
विज्ञापन
कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरीश रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोटाहल्दू के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 का निर्माण पूरा नहीं होने और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे देख पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चिलचिलाती धूप में बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। एक घंटे तक धरना देने के बाद पूर्व सीएम हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। उन्होंने धरने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा की।

विज्ञापन


चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के बाद बुधवार रात हरीश रावत सर्किट हाउस में रुके थे। बृहस्पतिवार दोपहर हरिद्वार के लिए जाते वक्त मोटाहल्दू में एनएच 109 पर उन्होंने काफिला रुकवाया और सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को देखकर गाड़ी से उतरकर धरने पर बैठ गए। 

एक घंटे तक धरना देने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर इसकी जानकारी दी। शासन-प्रशासन को आगाह किया कि जल्द राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। उनका कहना था कि सालों से हाईवे का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सरकार और कार्यदायी संस्था बेपरवाह बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें