फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Power Crisis: उत्तराखंड में फिर बिजली का संकट बढ़ना शुरू, विभाग को टोल फ्री नंबर पर मिल रही लगातार शिकायतें

Thu, 26 May 2022 04:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार के मुताबिक, मई माह में छोटे कस्बों में औसतन 7.5 मिनट, ग्रामीण इलाकों में 32.5 मिनट और फर्नेश इंडस्ट्री में 50.5 मिनट की कटौती हुई है। हालांकि निगम का दावा है कि अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर बृहस्पतिवार को कहीं भी बिजली कटौती नहीं होगी।
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में फिर बिजली की उपलब्धता कम होने से बिजली का संकट बढ़ना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश में कुल 43 एमयू डिमांड के सापेक्ष 34 एमयू बिजली उपलब्ध है। नौ एमयू बिजली बाजार से खरीदी गई है। यूपीसीएल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश में 43.58 मिलियन यूनिट बिजली की डिमांड आंकी गई है।

विज्ञापन


इसके मुकाबले केंद्र व राज्य पूल से 34.45 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध है। बाकी 9.13 बिजली बाजार से खरीदी गई है। हालांकि निगम का दावा है कि अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर बृहस्पतिवार को कहीं भी बिजली कटौती नहीं होगी।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2022 : 23 दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख पार, ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण फुल
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार के मुताबिक, मई माह में छोटे कस्बों में औसतन 7.5 मिनट, ग्रामीण इलाकों में 32.5 मिनट और फर्नेश इंडस्ट्री में 50.5 मिनट की कटौती हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को टोल फ्री नंबर पर बिजली आपूर्ति से जुड़ी 212 शिकायतों में से 32 का निपटारा हो चुका है, जबकि बिल से जुड़ी 241 शिकायतें आई, जिनमें से एक का निपटारा किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें