फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन बेचकर हड़पे साढ़े चार लाख

Fri, 12 Feb 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला क्षेत्र में राजस्व विभाग की जमीन को अपनी बताकर साढ़े चार लाख रुपये में बेच दी।
विज्ञापन


खरीदार ने कब्जा लेकर बाउंड्री भी करा दी। प्रशासन ने कार्रवाई कर कब्जा हटाया तो जालसाजी का खुलासा हुआ।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अभी फरार बताए गए है।


रायपुर थाना क्षेत्र के नकरौंदा (सैनिक कालोनी) निवासी रजनी देवी ने आईजी संजय गुंज्याल से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी कि जमील, खलील, शकील और इसरार अहमद ने सरकारी जमीन को अपनी बताकर फर्जी तरीके से चार लाख 52 हजार रुपये में बेच दिया। कब्जा लेकर जमीन की बाउंड्री भी करा दी गई।
विज्ञापन


बाद में राजस्व विभाग की टीम ने अवैध कब्जा कराकर बाउंड्री गिरा दी। एसआईटी की ओर से की गई जांच में आरोप की पुष्टि हुई।

आईजी के आदेश पर डोईवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी खलील  निवासी कुडकावाला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश में दबिश चल रही है।

यह भूमि दून घाटी विशेष प्राधिकरण की आवासीय योजना के लिए  चिह्नित की गई है। आईजी गुंज्याल ने डोईवाला इंस्पेक्टर पंकज गैरोला और एसआईटी के उप निरीक्षक राकेश भट्ट को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें