फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कैसे घर लौट रहे युवक को सेल्फी ने पहुंचाया मौत के द्वार

Wed, 23 Nov 2016 04:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल)
विज्ञापन
selfie - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर क्वारब के पास सेल्फी के चक्कर में कोसी में डूबने से लखनऊ से पहाड़ में घुमने आए एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने पंचनामा कर शव को सीएचसी सुयालबाड़ी रखा है। बुधवार को नैनीताल में शव का पोस्टमार्टम होगा।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के टेड़ी पुलिया निवासी मोहम्मद सलीम (30) पुत्र बदरूद्दीन, जमालुद्दीन पुत्र कमाल अहमद, राजू मौर्या पुत्र गया प्रसाद व संजीव मिश्रा पुत्र तुलसी राम मंगलवार को इनोवा कार (यूपी 32-सीसी-0550) से अल्मोड़ा से वापस लौट रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

असंतुलित होकर नदी में जा गिरा और डूब गया

Drowned
बताया जाता है कि क्वारब के पास पहुंचते ही उक्त युवकों ने इनोवा को रोक लिया और उससे उतरकर कोसी नदी की ओर चले गए। नदी किनारे पहुंचते ही युवकों ने अपने मोबाइल फोन से सेल्फी लेनी शुरू की। इसी दौरान मोहम्मद सलीम असंतुलित होकर नदी में जा गिरा।

हादसे के तुरंत बाद उसके साथियों ने चीख पुकार मचानी शुरू कर दी। इससे पहले कि स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचते सलीम नदी में डूब चुका था।

सूचना मिलने पर खैरना पुलिस और राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह शव को नदी से बाहर निकाला। राजस्व उपनिरीक्षक राजपाल ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें