फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पंचम बाल विधानसभा के लिए चयन प्रक्रिया शुरू, 13 जिलों से चुने जाएंगे 70 बाल विधायक

Wed, 02 Sep 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगा लोकतांत्रिक भागीदारी का मंच,
विज्ञापन

- निबंध प्रतियोगिता के आधार पर होगा चयन
ऋषिकेश। बच्चों में लोकतांत्रिक भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने पंचम बाल विधानसभा-2026 के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। द्विवर्षीय बाल विधानसभा में प्रदेश के सभी 13 जिलों से 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग के 70 बालक-बालिकाओं का चयन बाल विधायक के रूप में होगा, जिनमें से एक बाल मुख्यमंत्री चुना जाएगा। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक मुख्य प्रतिभागी और एक स्टैंडबाय छात्र-छात्रा का चयन विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्रों की सूची संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से ली जाएगी।

दो विषयों पर 250-250 शब्दों का निबंध
बाल विधायक बनने के इच्छुक विद्यार्थियों को दो विषयों पर 250-250 शब्दों के निबंध लिखने होंगे। पहला- क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याएं और बाल विधायक के रूप में उनका समाधान व दूसरा-बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए किए जाने वाले प्रयास। सर्वश्रेष्ठ निबंध के आधार पर चयन होगा और सभी निबंध सुरक्षित रखे जाएंगे। विद्यार्थी निबंध 7 सितंबर 2026 तक विद्यालय के प्रधानाचार्य को जबकि प्रधानाचार्य 10 सितंबर तक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराएंगे। 10 से 15 सितंबर तक पांच सदस्यीय ज्यूरी मूल्यांकन करेगी और चयनित सूची 20 सितंबर तक आयोग को भेजी जाएगी। 26 सितंबर को बैठक में आगे की प्रक्रिया और दिशा-निर्देश तय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यूरी में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/सदस्य अध्यक्ष, मुख्य शिक्षा अधिकारी या प्रतिनिधि सदस्य सचिव, जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी या प्रतिनिधि सदस्य तथा इंटरमीडिएट स्तर के दो प्रवक्ता सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें