फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रदेश के अटल उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालयों में चयनित शिक्षकों को मिलेगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने दोनों मंडलों से मांगी स्कूलों में खाली पदों की संख्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के अटल उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालयों में चयनित शिक्षकों को काउंसलिंग के माध्यम से तैनाती मिलेगी। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर निदेशकों से स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने अपर निदेशकों को जारी निर्देश में कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चयनित प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापक एलटी की सूची निदेशालय को मिल चुकी है। अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह से इन शिक्षकों को विद्यालयों में तैनाती दी जानी है। ऐसे में पांच अप्रैल 2026 तक शिक्षकों के खाली पदों से निदेशालय को अवगत कराया जाए। 31 मार्च 2026 को खाली होने वाले पदों को शामिल करते हुए पदों की जानकारी दी जाए। निर्देश में यह भी कहा गया है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 12 फरवरी से गृह परीक्षाएं और 21 फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। दोनों मंडल कार्यालयों को काउंसलिंग की तिथि और चयनित अभ्यर्थियों की सूची अलग से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें