फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में मील का पत्थर साबित होगी आयुष्मान आरोग्य मंदिर

विज्ञापन
मसूरी में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकापर्ण --मंत्री कार
विज्ञापन
- मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को बार्लोगंज क्षेत्र में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इससे स्थानीय लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ कई आवश्यक जांचें, दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर ‘आरोग्यं परमं धनम्’ अर्थात स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है के मंत्र को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगी। इंडोवेशन हेल्थ केयर कंपनी के प्रबंधक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि पूरे उत्तराखंड में 115 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा रहे हैं। इसमें मसूरी में बार्लोंगंज और हुसैनगंज में दो जगह खोले गए हैं। इन आरोग्य में मंदिरों पूरा इलाज फ्री होगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सभासद रुचिता गुप्ता, नीतू सिंह, शिवानी भारती, अमित भट्ट, विशाल खरोला, अनिल गोदियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें