हज के लिए चयनित यात्रियों को तीसरी किस्त तीन अप्रैल तक जमा कराना अनिवार्य किया गया है। साथ ही कुर्बानी के लिए हां का विकल्प चुनने वाले हाजियों को 16600 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। वहीं लखनऊ इबारकेशन जाने हजयात्रियों को भी 16600 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
उत्तराखंड हज अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीशम ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि चयनित हज आवेदकों को तीसरी किस्त 71700 रुपये जमा कराने के लिए तीन अप्रैल 2025 की तारीख निर्धारित की गई है। इस तिथि तक हर हज यात्री को किस्त जमा कराना अनिवार्य है। इसके अलावा कुर्बानी के लिए हां का विकल्प चुनने वाले हज आवेदकों को 16600 के अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा।