फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साइबर ठगों का अड्डा बना सेलाकुई का एटीएम, निकाली जा रही धोखाधड़ी की रकम

Wed, 09 Sep 2026 11:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई के मुख्य बाजार स्थित एक एटीएम से साइबर ठगी की संदिग्ध धनराशि निकाले जाने का मामला सामने आया है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल पर मिली शिकायतों की जांच के बाद पुलिस ने इस प्रकरण में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की पड़ताल के दौरान दुर्गा कॉम्प्लेक्स (मेन मार्केट) स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इस साल जनवरी से लेकर जुलाई माह के बीच अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों से जुड़ी रकम इसी एटीएम से निकाली गई है। पुलिस के अनुसार, अब तक 20 से अधिक ऐसी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें ठगों ने विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए 10 हजार से 20 हजार रुपये तक की नकदी इसी एटीएम से निकाली गई है।

सीसीटीवी और बैंक खातों की हो रही जांच
थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसआई विवेक भंडारी की तहरीर पर सेलाकुई थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही एटीएम से रकम निकालने वाले संदिग्ध लोगों, संबंधित खाताधारकों और लेनदेन की कड़ियों की गहनता से जांच कर रही है, ताकि इस साइबर गिरोह का जल्द पर्दाफाश किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें