फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, कैसे अजय भट्ट को मिली उत्तराखंड भाजपा की कमान

Thu, 31 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट प्रदेश भाजपा के नए कप्तान घोषित किए गए। अजय भट्ट प्रदेश के सातवें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पार्टी के भीतर कई दिन की मशक्कत के बाद बनी आम राय के बाद केंद्रीय नेताओं की टीम ने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भट्ट के नाम की घोषणा ही नहीं की, बल्कि सभी को मिशन 2017 में जुटने का मूलमंत्र भी दिया। इस अवसर पर नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन


पिछले करीब तीन महीने से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी के लिए चल रही जद्दोजहद आज अजय भट्ट के नाम की घोषणा के साथ खत्म हो गई। पिछले आठ दिन से यह चुनाव काफी गर्म हो गया था।

भट्ट के पहुंचते ही सब कुछ हो गया साफ

विगत शाम ही राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश, केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक जबलपुर सांसद राकेश सिंह और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू देहरादून पहुंचे और वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा की। गुरुवार की सुबह भी बैठकों का दौर जारी रहा। करीब ग्यारह बजे सारे नेता प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।

सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत के साथ प्रभारी और पर्यवेक्षक एक गाड़ी में आए और फिर त्रिवेंद्र सिंह रावत और भगत सिंह कोश्यारी पीछे वाली गाड़ी से पहुंचे। पांच मिनट बाद ही अजय भट्ट अपनी टीम के साथ पहुंचे तो उन्हें देखते ही लगा कि अब केवल घोषणा होना बाकी है। दो मिनट के अंतराल पर ही राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश भी पहुंच गए।

कुछ लोगों को ही पार्टी कार्यालय में जाने की इजाजत

भाजपा मुख्यालय में केवल कुछ ही लोगों को अंदर जाने की इजाजत थी। एक घंटे की बैठक के बाद करीब बारह बजे गेट पर जमे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अंदर बुला लिया गया। मंच पर प्रदेश प्रभारी, चुनाव पर्यवेक्षक, भगतदा, त्रिवेंद्र, तीरथ, धन सिंह, अजय भट्ट के अलावा बिशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम समाप्त होने से कुछ ही देर पहले पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी पहुंच गए। चुनाव पर्यवेक्षक और प्रदेश प्रभारी ने मंच से भट्ट को अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इस पर पार्टी मुख्यालय में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। केंद्र और प्रदेश के सभी नेताओं ने मिशन 2017 की जीत के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन

पांच नेताओं को राष्ट्रीय परिषद में मिली जगह

केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक राकेश सिंह ने जनवरी में होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए पांच नेताओं को राष्ट्रीय परिषद के लिए नामित किया।

अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहरकांत ध्यानी और पूर्व दायित्वधारी मोहनलाल बौंठियाल को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ ये पांचों नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें