फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर गिरी सुरक्षा दीवार, हादसा टला

विज्ञापन
टिपऊ गांव में मकान की छत पर गिरी सुरक्षा दीवार। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कालसी तहसील क्षेत्र के टिपऊ गांव में उस समय बड़ा हादसा टल गया जब मकान के पीछे बनी सुरक्षा दीवार टूटकर छत पर जा गिरी। मकान के भीतर मौजूद लोगों ने समय रहते बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। मलबे में दबकर पीड़ित परिवार की रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं, फर्नीचर, बिस्तर सहित अन्य सामान बर्बाद हो गया। पीड़ित ने परिवार समेत पड़ोसी के घर में शरण ली है। साथ ही तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बीच टिपऊ गांव में नानकू पुत्र थेपड़ू के मकान के पीछे बनी सुरक्षा दीवार तेज आवाज के साथ छत के ऊपर जा गिरी। इससे छत मलबे के साथ टूटकर नीचे आ गिरी। इसके नीचे दबकर नानकू का घर में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय घर में नानकू समेत पांच लोग थे। जो समय रहते बाहर निकल आए। इससे बड़ा हादसा टल गया। दीवार गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग नानकू के घर की ओर दौड़ पड़े। दीवार गिरने से अजबू और बिशना के घरों को भी खतरा खड़ा हो गया है। वहीं, तहसीलदार कालसी शक्ति प्रसाद उनियाल ने कहा कि मामले में पटवारी से रिपोर्ट मांगी गई है। नियमानुुर पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें